Free Photo and Signature Resizer :- सरकारी नौकरी और exam forms के लिए अपनी Photo या Signature को सही Pixels और KB में तैयार करें। यह free tool मोबाइल और laptop दोनों पर काम करता है—बिना Login, बिना Watermark और बिना आपकी image server पर upload किए।
Exam Photo & Signature Resizer
Preset चुनें, image upload करें और form-ready file download करें।
Box को खींचकर स्थान बदलें। नारंगी corner खींचकर crop area छोटा-बड़ा करें।
- Original
- —
- Output
- अभी तैयार नहीं
महत्वपूर्ण: भर्ती की specifications बदल सकती हैं। आवेदन submit करने से पहले संबंधित official notification अवश्य verify करें।
🖼️Photo & Signature Resizer कैसे इस्तेमाल करें?
1. Document Type चुनें
Photo, Signature या Crop में से अपनी जरूरत का विकल्प चुनें।
2. Required Size चुनें
Available preset चुनें। अलग requirement होने पर Custom Size का इस्तेमाल करें।
3. Image Upload करें
मोबाइल या laptop से JPG, JPEG, PNG अथवा WEBP image select करें।
4. Resize और Download करें
Resize & Compress पर क्लिक करें। Form-Ready Check देखने के बाद तैयार image download करें।
📷 Photo Resize Guide
केवल KB कम करना हो
“केवल Photo का KB कम करें” चुनें। इससे original dimensions बनी रहेंगी और file size कम हो जाएगा।
Common Form Photo
यह option Photo को 200×230 pixels और 20–50 KB के बीच तैयार करता है। इस्तेमाल से पहले संबंधित notification में requirements जरूर मिलाएँ।
Passport Photo
यह option लगभग 3.5×4.5 cm के अनुपात में Passport Style Photo तैयार करता है। ध्यान रखें Photo साफ, सामने से ली हुई और पर्याप्त रोशनी वाली होनी चाहिए। चेहरा कटा हुआ, धुंधला या बहुत छोटा नहीं होना चाहिए।
✍️ Signature Resize Guide
सफेद कागज पर काले या नीले पेन से साफ Signature करें और उसकी स्पष्ट photo लें।
सही Result के लिए
- Signature के आसपास का अतिरिक्त हिस्सा पहले Crop करें।
- Signature बहुत हल्का या धुंधला नहीं होना चाहिए।
- Notification में दिए गए Pixels और KB ध्यान से देखें।
- केवल Signature वाला हिस्सा रखें; कागज, मेज या दूसरी वस्तुएँ हटाएँ।
Automatic Signature Enhancement ON रखने पर background साफ और signature strokes अधिक स्पष्ट हो सकते हैं।
यदि notification में अलग dimensions दी गई हैं, तो Custom Signature Size इस्तेमाल करें।
📽️Pixels और KB में क्या अंतर है?
📐 Pixels क्या हैं?
Pixels image की Width और Height बताते हैं। उदाहरण: 200×230 pixels का अर्थ है 200 pixels चौड़ी और 230 pixels ऊँची image।
Pixels बदलने पर image का आकार और दिखाई देने वाला अनुपात बदल सकता है।
💾 KB क्या है?
KB image की file size बताता है। उदाहरण: 20–50 KB का अर्थ है कि तैयार file 20 KB से कम और 50 KB से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सही online form upload के लिए Pixels, KB और File Format—तीनों requirements पूरी होना जरूरी है।
⚙️ Custom Size कैसे बनाएं?
यदि आपकी भर्ती का preset उपलब्ध नहीं है, तो Custom Size चुनें।
Pixels के अनुसार
Notification में दी गई Width और Height दर्ज करें। उदाहरण: Width 300 px और Height 100 px।
Percentage के अनुसार
Original image को 25%, 50%, 75% या अपनी जरूरत के प्रतिशत में छोटा-बड़ा करें।
Minimum और Maximum KB
Notification में दी गई file-size range दर्ज करें। उदाहरण: Minimum 20 KB और Maximum 50 KB।
Output Format
Form में जो format माँगा गया हो, वही चुनें—आमतौर पर JPG या JPEG।
HSSC Applicants
HSSC की Photo और Signature requirements अलग-अलग recruitments में बदल सकती हैं। संबंधित HSSC notification देखकर Custom Size में सही Pixels, KB और Format दर्ज करें।
✂️ केवल Image Crop कैसे करें?
Crop tab चुनकर image upload करें।
- Crop box को पकड़कर सही स्थान पर ले जाएँ।
- नारंगी corner खींचकर crop area छोटा या बड़ा करें।
- Free Crop, Square, Passport या Signature shape चुनें।
- Crop Image पर क्लिक करें।
- तैयार image download करें या “Crop के बाद Resize करें” चुनें।
- Signature को Resize करने से पहले उसके आसपास का अतिरिक्त white space Crop करने से clarity बेहतर रहती है।
🔒 आपकी Photo और Signature सुरक्षित हैं?
इस tool में आपकी image ExamHustle के server पर upload या store नहीं होती।
Resize, Compression और Crop की पूरी प्रक्रिया आपके अपने मोबाइल या browser में होती है। Page बंद करने के बाद आपकी image की कोई copy हमारी website पर सुरक्षित नहीं रहती।
इस tool के लिए Login, Registration या personal information की आवश्यकता नहीं है।
⚠️ Important Verification Note
अलग-अलग examinations और recruitments में Photo तथा Signature की requirements बदल सकती हैं।
Image तैयार करने से पहले संबंधित Official Notification या Application Portal पर दिए गए Pixels, KB Range और File Format को अवश्य verify करें।
जहाँ Live Photograph Capture अनिवार्य हो, वहाँ पहले से तैयार या resized photo upload करने की आवश्यकता नहीं होती।
⁉️Frequently Asked Questions
क्या यह Photo Resizer free है?
हाँ, यह tool पूरी तरह free है। इसके लिए Login या Registration की जरूरत नहीं है।
क्या मेरी Photo website के server पर upload होती है?
नहीं। Image processing आपके अपने browser या मोबाइल में होती है।
क्या यह Tool मोबाइल पर काम करता है?
हाँ। यह tool मोबाइल, tablet और laptop browser पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्या मैं Photo को exact KB range में बना सकता हूँ?
हाँ। Custom Settings में Minimum और Maximum KB दर्ज करके image तैयार की जा सकती है।
🛠️Related Tools Section
PDF Tools – Coming Soon
EMI Calculator – Coming Soon
