Smart Money Calculator – EMI, SIP, FD, RD & Real Return Calculator

Loan EMI, SIP, FD, RD, Goal Planning और Inflation के बाद Real Return का हिसाब एक ही जगह करें।

ExamHustle Smart Money Calculator की मदद से आप loan की EMI और वास्तविक लागत, investment का अनुमानित return, tax और inflation का असर, financial goal के लिए जरूरी investment और monthly income planning का अनुमान लगा सकते हैं।

ध्यान दें: यह calculator financial planning और educational purposes के लिए है। Investment returns अनुमान पर आधारित होते हैं और वास्तविक returns अलग हो सकते हैं।

Smart Money Calculator

Calculator को इस तरह बनाया गया है कि basic calculation करने वाले user को बहुत सारे options से परेशान न होना पड़े, जबकि जरूरत पड़ने पर advanced calculations भी उपलब्ध रहें।

सबसे पहले ऊपर दिए गए चार options में से अपनी जरूरत चुनें:

Loan / EMI — EMI, ब्याज और loan की वास्तविक लागत जानने के लिए।

Investment — SIP, Lumpsum, FD और RD की future value तथा inflation के बाद real return जानने के लिए।

Goal Planner — भविष्य में किसी निश्चित रकम तक पहुँचने के लिए आज कितना invest करना होगा, यह जानने के लिए।

Income Planner — अपनी monthly income, खर्च, debt और savings को बेहतर तरीके से plan करने के लिए।

Amount और दूसरी values आप सीधे type कर सकते हैं या slider को आगे-पीछे करके बदल सकते हैं।

Calculator को Hindi या English में इस्तेमाल करने के लिए ऊपर दिए गए हिंदी | English विकल्प का उपयोग करें।

अगर आप Home Loan, Personal Loan, Vehicle Loan या किसी दूसरे loan की EMI और वास्तविक लागत समझना चाहते हैं, तो Loan / EMI option चुनें।

Step 1 – Loan Amount डालें
जितनी रकम का loan लेना चाहते हैं, वह डालें।
उदाहरण: ₹5,00,000

Step 2 – Interest Rate डालें
Bank या lender द्वारा बताई गई annual interest rate डालें।
उदाहरण: 10% प्रति वर्ष

Step 3 – Loan Tenure चुनें
Loan कितने समय में चुकाना है, वह चुनें।
उदाहरण: 5 Years

Step 4 – Calculate EMI दबाएँ
Calculator आपको मुख्य रूप से बताएगा:
Monthly EMI
Total Interest
Total Repayment
Chart की मदद से आप यह भी देख पाएँगे कि आपकी कुल repayment में कितना हिस्सा Principal और कितना Interest है।

सिर्फ EMI देखकर loan की वास्तविक लागत समझना हमेशा पर्याप्त नहीं होता।

Advanced Loan Options में आप जरूरत के अनुसार अतिरिक्त costs भी जोड़ सकते हैं, जैसे:
Processing Fee
GST / Applicable Tax
Insurance / Add-ons
Other Charges
Upfront Charges

इसके बाद calculator loan की ज्यादा वास्तविक तस्वीर दिखाने में मदद करता है।

उदाहरण के लिए, ₹5 लाख का loan sanction होने का मतलब जरूरी नहीं कि आपके हाथ में पूरे ₹5 लाख ही आएँ। अगर कुछ charges upfront काटे जाते हैं, तो वास्तव में मिलने वाली रकम कम हो सकती है।
इसीलिए calculator में Net Amount Received और Total Loan Cost जैसे results भी दिए गए हैं।

Flat Rate में ब्याज का हिसाब आम तौर पर शुरुआत में ली गई पूरी loan राशि को आधार मानकर किया जाता है।
इसे उदाहरण से समझिए।

मान लीजिए आपने:₹1,00,000 का loan लिया10% सालाना Flat Rate2 साल के लिए
एक साल का ब्याज:₹1,00,000 का 10% = ₹10,0002 साल का ब्याज:₹10,000 × 2 = ₹20,000
इस तरह कुल repayment लगभग:₹1,00,000 + ₹20,000 = ₹1,20,000

जितना loan बाकी, ब्याज उसी बाकी रकम पर — यह Reducing Balance है।

मान लीजिए आपने:₹1,00,000 का loan लिया।
शुरुआत में आपका पूरा ₹1 लाख बाकी है, इसलिए ब्याज ₹1 लाख के outstanding balance पर लगेगा।
EMI भरते-भरते मान लीजिए principal का बकाया घटकर ₹80,000 रह गया।
अब आगे ब्याज की calculation ₹1 लाख की बजाय बाकी ₹80,000 को आधार बनाकर होगी।
फिर balance ₹60,000 रह गया तो आगे interest उस कम outstanding balance के हिसाब से calculate होगा।

जिस अवधि के लिए ब्याज दर तय कर दी गई, उसमें rate नहीं बदली — Fixed Rate

मान लीजिए आपने loan लिया और applicable terms के अनुसार आपकी interest rate:8% Fixed है।
तो जिस अवधि के लिए वह rate fixed है, market में दूसरी interest rates ऊपर-नीचे होने पर भी आपकी applicable rate 8% ही रहती है, subject to आपके loan agreement की conditions।

उदाहरण के लिए:
आज rate = 8%
कुछ समय बाद market rates = 9%
अगर आपके loan की 8% rate उस पूरी अवधि के लिए वास्तव में fixed है, तो सिर्फ market rate 9% होने से आपकी rate अपने-आप 9% नहीं हो जाएगी।

Fixed-rate loan की actual conditions lender और loan agreement के अनुसार अलग हो सकती हैं।

आज ब्याज कुछ है, भविष्य में applicable conditions के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है — Floating Rate।

यह आम तौर पर किसी applicable benchmark/reference rate और lender की शर्तों से जुड़ी हो सकती है।

उदाहरण:
आपने loan लिया: Interest Rate = 8%
बाद में applicable rate बढ़कर:8.5% हो गई।
तो loan की EMI, tenure या repayment calculation पर असर पड़ सकता है।
अगर बाद में applicable rate घटकर:7.5% हो जाए, तो उसका असर दूसरी दिशा में हो सकता है।

Investment section में अपनी जरूरत के अनुसार चुनें:
SIP | Lumpsum | FD | RD

अगर आप हर महीने एक निश्चित रकम invest करना चाहते हैं, तो SIP option इस्तेमाल करें।

उदाहरण:
Monthly Investment: ₹5,000
Expected Annual Return: 12%
Investment Period: 10 Years

Calculator आपको बताएगा:
Total Invested Amount
Estimated Growth
Estimated Future Value
Estimated After-Tax Value
Inflation Adjusted Value
Real Return

SIP यानी Systematic Investment Plan।
इसके जरिए किसी eligible investment product में नियमित अंतराल पर तय रकम invest की जा सकती है।

उदाहरण के लिए,
हर महीने ₹5,000 invest करना। तो इसको हम आपका Systematic Investment Plan या SIP कह सकते है।

Lumpsum में पूरी investment एक बार में की जाती है।

उदाहरण:
हर महीने ₹5,000 लगाने के बजाय शुरुआत में ही ₹6,00,000 invest करना।

SIP और Lumpsum की cash-flow timing अलग होती है, इसलिए दोनों के results को समझते समय यह अंतर ध्यान में रखना जरूरी है।

FD यानी Fixed Deposit।

इसमें एक निश्चित रकम निर्धारित अवधि के लिए deposit की जाती है और applicable interest rate के आधार पर maturity amount का अनुमान लगाया जा सकता है।

Calculator में FD option से आप estimated maturity value देख सकते हैं।

Actual bank/post-office rate, compounding method, premature withdrawal conditions और tax treatment अलग हो सकते हैं।

RD यानी Recurring Deposit।
इसमें आमतौर पर हर महीने एक निश्चित रकम deposit की जाती है।

उदाहरण:₹5,000 प्रति माह × निर्धारित अवधि
Calculator applicable assumptions के आधार पर estimated maturity amount दिखाता है।

Step-Up SIP में monthly investment हर साल एक निश्चित percentage से बढ़ाई जाती है।

उदाहरण:
पहला साल — ₹5,000/month
दूसरा साल — ₹5,500/month
तीसरा साल — ₹6,050/month

अगर आपकी income समय के साथ बढ़ती है, तो Step-Up option यह समझने में मदद कर सकता है कि investment धीरे-धीरे बढ़ाने से projected corpus पर क्या असर पड़ सकता है।

अधिकतर लोग investment देखते समय केवल यह देखते हैं कि:
मैंने कितना पैसा लगाया और भविष्य में कितना मिलेगा?

लेकिन समय के साथ Inflation (महंगाई) पैसे की purchasing power को कम करती है।

मान लीजिए किसी investment का
estimated return: 12% प्रति वर्ष
और उसी अवधि के लिए आपने
inflation assumption: 6% प्रति वर्ष रखी है।

तो केवल 12% देखकर यह मान लेना पर्याप्त नहीं है कि आपकी purchasing power भी हर साल 12% बढ़ रही है।

Calculator inflation को ध्यान में रखकर Real Return का अनुमान भी दिखाता है।

सरल रूप में:
Nominal Return = दिखाई देने वाली growth
Real Return = Inflation के प्रभाव के बाद purchasing power की वास्तविक growth का अनुमान

यही कारण है कि केवल future amount देखने के बजाय inflation-adjusted result भी समझना उपयोगी है।

Inflation यानी समय के साथ चीजों और सेवाओं की कीमतों का बढ़ना, जिसकी वजह से आपके पैसे की खरीदने की ताकत (Purchasing Power) कम होती जाती है।

इसे आसान उदाहरण से समझिए।
मान लीजिए आज किसी चीज की कीमत ₹100 है। अगर औसतन 6% की दर से महंगाई बढ़ती है, तो भविष्य में उसी चीज को खरीदने के लिए ₹100 से ज्यादा पैसे की जरूरत पड़ सकती है।
इसका मतलब यह नहीं कि आपके ₹100 कम हो गए। आपके पास रुपये तो ₹100 ही हैं, लेकिन उन ₹100 से खरीदी जा सकने वाली चीजों की मात्रा कम हो सकती है।

इसी को पैसे की Purchasing Power कम होना कहते हैं।

मान लीजिए भविष्य में आपकी estimated investment value ₹11 लाख है।

Calculator यह भी दिखा सकता है कि assumed inflation को ध्यान में रखते हुए उस future amount की आज के पैसे में purchasing power लगभग कितनी होगी।इसका मतलब यह नहीं है कि future में आपको उतने ही रुपये मिलेंगे।

आपको future में nominal amount ही मिलेगा; inflation-adjusted figure यह समझाने के लिए है कि उसकी purchasing power आज के हिसाब से कितनी हो सकती है।

जरूरी बात
SIP में Total Invested Amount को सीधे future corpus की present purchasing power से compare करके profit या loss तय नहीं करना चाहिए।

SIP की installments अलग-अलग समय पर invest होती हैं। इसलिए calculator अलग से Real / Inflation-Adjusted Return दिखाता है ताकि comparison ज्यादा meaningful हो।

Investment का headline return और आपके पास वास्तव में बचने वाली रकम हमेशा एक जैसी नहीं होती।Applicable rules के आधार पर tax या TDS का प्रभाव हो सकता है।

Calculator में उपलब्ध tax/TDS options आपको अलग assumptions लगाकर संभावित प्रभाव समझने में मदद करते हैं।

TDS और Final Tax Liability एक ही चीज नहीं हैं।Actual tax investment type, income, holding period, applicable tax regime और उस समय लागू नियमों पर निर्भर कर सकता है।

अगर आपको पता है कि भविष्य में कितनी रकम चाहिए, लेकिन यह नहीं पता कि आज से कितना invest करना होगा, तो Goal Planner इस्तेमाल करें।

उदाहरण:
Goal Amount: ₹20,00,000
Time Available: 10 Years
Assumed Return: 10%

Calculator estimate करेगा कि इस लक्ष्य तक पहुँचने के लिए लगभग कितनी regular investment की जरूरत हो सकती है।

आप इसका इस्तेमाल ऐसे goals के लिए कर सकते हैं जैसे:
घर के लिए fund
Higher Education
Vehicle
Retirement planning
कोई दूसरा financial goal

Income Planner आपकी monthly income को समझने और अलग-अलग financial priorities का अनुमान लगाने में मदद करता है।
आप इसमें अपनी:
Monthly Income
Essential Expenses
Existing EMI / DebtSavings / Emergency Fund
Financial Goals
जैसी जानकारी डाल सकते हैं।

इसके आधार पर planner एक educational allocation estimate देता है कि income का कितना हिस्सा जरूरी खर्च, safety/emergency savings, goals और long-term investment जैसी categories में जा सकता है।

Emergency Fund वह पैसा है जिसे अचानक आने वाले जरूरी खर्चों के लिए relatively accessible रखा जाता है।उदाहरण:
नौकरी/आमदनी में temporary interruption
अचानक जरूरी household expense
अन्य unexpected financial needs

Income Planner आपकी essential monthly expenses और available emergency savings के आधार पर यह समझने में मदद कर सकता है कि आपके पास लगभग कितने महीनों के खर्च के बराबर reserve है।

ExamHustle Smart Money Calculator एक educational और financial planning tool है।

Loan calculations आपके द्वारा दर्ज की गई interest rate, tenure, fees और अन्य assumptions पर आधारित हैं। Actual EMI, APR, charges और repayment lender के terms के अनुसार अलग हो सकते हैं।

Investment calculations projections हैं। Expected return guaranteed return नहीं है। Market-linked investments में returns बढ़ या घट सकते हैं।

Tax और TDS calculations/fields केवल estimates और planning के लिए हैं। Actual tax treatment investment type, applicable law, income, holding period और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर कर सकता है।

Inflation-adjusted values assumed inflation rate पर आधारित estimates हैं और भविष्य की actual inflation पहले से निश्चित नहीं की जा सकती।

किसी financial product में निवेश करने या loan लेने से पहले applicable terms और जरूरत पड़ने पर qualified professional advice पर विचार करें।

PDF Merge, Compress, Image to PDF, PDF to Image और दूसरे जरूरी PDF काम एक ही जगह करें
[PDF Toolkit खोलें →]

SSC, HSSC और दूसरे online forms के लिए Photo और Signature को जरूरी size, dimensions और KB range में तैयार करें।
[Photo & Signature Resizer खोलें →]

Scroll to Top