HSSC CET Group D 2026: Notification, Syllabus, Exam Pattern, Books, Cut Off & Preparation Strategy

HSSC CET Group D 2026

10वीं पास हैं और Haryana में Group D Government Job की तैयारी कर रहे हैं?
तो HSSC CET Group D आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण exams में से एक है।

लेकिन सिर्फ CET form भर देना काफी नहीं है। इस guide में आसान भाषा में समझेंगे—CET Group D क्या है, कौन eligible है, paper कैसा आएगा, syllabus क्या है, previous cut-off कैसी रही, कौन-सी books/PYQ करने हैं और तैयारी किस तरह करनी है।

📌 Current Status
CET Group D 2026 Registration: Completed
Advertisement: 05/2026
Exam Date: अभी घोषित नहीं
Admit Card: Exam से पहले HSSC द्वारा जारी किया जाएगा
Detailed Group-D Posts: अलग से जारी किए जाएंगे

HSSC notification में exam date और admit-card date दोनों को “communicated separately” रखा गया है और Group-D posts की details भी separately publish होनी हैं।


ParticularsLink
HSSC Group D NotificationView Notification
Apply OnlineApply Here
Date of Publication18 June 2026
HSSC Official WebsiteVisit Website
Latest Exam & Result UpdatesView Exam Hustle

Haryana में applicable Group-D सरकारी पदों की भर्ती के लिए Common Eligibility Test (CET) आयोजित किया जाता है।
इसमें Peon, Mali, Beldar तथा अन्य Group-D posts जैसी विभिन्न vacancies आ सकती हैं। लेकिन 2026 में कौन-कौन से पद और कितनी vacancies होंगी, इसकी detailed list HSSC अलग से जारी करेगा।

सबसे महत्वपूर्ण बात:
Group D में CET के बाद Group C जैसा अलग written exam सामान्य selection process का हिस्सा नहीं है।HSSC की current CET policy के अनुसार Group-D में Commission CET marks के आधार पर candidates को respective categories में selection/recommendation/waiting list के लिए shortlist करता है। Vacancies आने पर eligible candidates से electronically willingness/application मांगी जाती है।

CET Exam
↓
CET Score
↓
Group-D Vacancies
↓
Post Preference / Willingness
↓
Merit & Eligibility
↓
Selection


अधिकांश Group-D posts के लिए: 10th/Matriculation पास होना जरूरी है।

Matriculation तक Hindi या Sanskrit एक subject होना चाहिए।

यह qualification Sweepers, Chowkidar और Sweeper-cum-Chowkidar posts के सामान्य rule से अलग है। Official notification में इनके लिए अलग statutory provision लागू होता है।

Minimum Age: 18 Years
Maximum Age: 42 Years

Eligible categories को Haryana Government rules के अनुसार age relaxation मिलती है। Age closing date of registration के आधार पर देखी जाती है।

DSC/OSC/BCA/BCB/EWS/PwBD/ESP/ESM आदि reservation benefits के लिए Haryana bonafide/reservation conditions लागू होती हैं।

दूसरे State/UT के reserved-category candidates Haryana की reserved vacancies का benefit नहीं लेते; उन्हें General category posts के लिए General candidate के रूप में consider किया जाता है।


📚 PaperDetails
Questions100 MCQs
Marks100 Marks
Time1 Hour 45 Minutes
LevelMatriculation Level
ModeOffline – OMR Based
Language Hindi + English

General Category के लिए minimum qualifying marks 50% और reserved categories के लिए 40% हैं।

⚠️ 5th Bubble Rule जरूर याद रखें


India और neighbouring countries से History, Indian Polity & Constitution, Art & Culture, Geography तथा General Science—Physics, Chemistry और Biology।

Alphabetical Order, Series, Coding-Decoding, Direction & Distance, Order & Ranking, Blood Relation, Analogy, Classification, Clock, Calendar, Mirror/Water Image, Syllogism, Sitting Arrangement, Missing Characters, Statement-Assumption, Statement-Conclusion, Counting Figures, Non-Verbal Series आदि।

Number System, Simplification, Decimal, Fraction, LCM-HCF, Ratio-Proportion, Percentage, Roots, Average, Profit-Loss, Discount, Simple & Compound Interest, Mensuration, Partnership, Mixture-Alligation, Time & Work, Time & Distance, Trigonometry, Basic Algebra और Geometry।

Grammar, Error Spotting, Fill in the Blanks, Synonyms-Antonyms, Spelling, Idioms & Phrases, Sentence Improvement, Active-Passive, Direct-Indirect, Sentence Parts और Tenses।

वर्ण, स्वर-व्यंजन, शब्द-संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, वचन, लिंग, कारक, काल, तत्सम-तद्भव, अलंकार, विकारी-अविकारी शब्द, पद-पदबंध, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, संधि, उपसर्ग-प्रत्यय, समास, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी, वाक्य शोधन आदि।

History
Literature
Geography
Economy
Civics & Polity
Environment
Art & Culture
Customs & Society
Current Affairs एवं Haryana से जुड़े important events
ये subjects और 75:25 division सीधे HSSC के Appendix-D से हैं।


HSSC CET Group D Adv 1/2023 — Previous Result & Cut-off

ListResult DateTotal Candidates
Main List 107 Mar + 10 Aug 202414,771
List 217 Oct 20242,697
List 302 Jul 20256,648
List 403 Jun + 26 Jun 20263,586
CategoryCutoff
UR77.8343117
EWS74.7149166
BCA73.7172025
BCB74.9725292
SC70.1809437
CategoryCutoff
UR76.0439709
EWS74.6002803
BCA73.0655698
BCB74.6002803
SC69.3139246
CategoryCutoff
UR74.0022325
EWS73.0655698
BCA71.7619338
BCB73.0655698
OSC68.2769310
DSC66.8374062

यह 02 July 2025 result है। इस stage पर SC को OSC और DSC में अलग दिखाया गया है, इसलिए आगे पुराने single-SC cutoff से तुलना करते समय यही distinction रखेंगे।

CategoryCutoff
UR72.7945314
EWS72.7433583
BCA71.0140650
BCB72.1367454
OSC67.5854536
DSC65.8486898

अब तक उपलब्ध HSSC result lists के अनुसार कुल 27,702 candidates का result/selection जारी किया गया है। Latest category-wise cut-off 26 June 2026 के result के अनुसार ऊपर दी गई है।


महत्वपूर्ण नोट: HSSC Group D Advt. No. 04/2018 की भर्ती CET के अंतर्गत नहीं हुई थी। इस भर्ती में अलग Written Examination आयोजित किया गया था। Selection के लिए कुल 100 अंक थे—90 अंक Written Examination + 10 अंक Socio-Economic Criteria & Experience। नीचे दी गई Final Cut-off 100 अंकों के कुल selection score की है, यानी इसमें Socio-Economic Criteria/Experience के अंक भी शामिल हैं। इसलिए इस cut-off की वर्तमान CET Group D cut-off से सीधे तुलना न करें। इस भर्ती में कुल 18,218 पद थे।

CategoryFinal Cutoff
General69
SC60
BCA63
BCB64

ये final selected-candidate cut-offs हैं; उस समय अलग waiting-list cutoffs भी थीं—General 68, SC 59, BCA 62 और BCB 63।


सही किताब चुनना जरूरी है, लेकिन उससे भी जरूरी है कि आप उस किताब को कैसे पढ़ते हैं और कितनी practice करते हैं। इसलिए books की list देखने से पहले नीचे दी गई बात जरूर समझें।

कोई भी book अपने आप में पूरी तरह अच्छी, बुरी या complete नहीं होती। हर लेखक अपनी समझ और अनुभव के अनुसार बेहतर content देने की कोशिश करता है। किसी book में कोई topic बहुत अच्छे से समझाया गया हो सकता है, तो दूसरी book में उसी topic के ज्यादा practice questions मिल सकते हैं।
इसलिए नीचे बताई गई books के बारे में हमारा यह दावा नहीं है कि यही market की सबसे best books हैं या इनके अलावा दूसरी books अच्छी नहीं हैं।
यहाँ उन्हीं resources को recommend किया गया है जिन्हें हमने अपनी preparation में उपयोगी पाया है या जो HSSC Group D और दूसरे competitive exams की जरूरत के हिसाब से practical लगते हैं।

अगर आपने किसी subject की दूसरी अच्छी book पहले से पढ़ रखी है, आपके concepts clear हैं और उससे आपकी तैयारी अच्छी चल रही है, तो सिर्फ हमारी recommendation देखकर अपनी book मत बदलिए।एक-दो topics आपकी book में कम हैं तो उनके लिए पूरी नई book शुरू करने की जरूरत नहीं है। उस particular topic को YouTube, Internet या किसी दूसरे source से पूरा कर सकते हैं।
बार-बार Book और Teacher बदलने की बजाय एक अच्छे resource को बार-बार revise करना ज्यादा फायदेमंद है।

Book आपके basic concepts clear करने में मदद करती है, लेकिन केवल books पढ़ते रहने से selection की तैयारी पूरी नहीं होती।
Concept समझने के बाद असली काम शुरू होता है:

तैयारी के पहले दिन से ही questions और Previous Year Questions (PYQ) लगाना शुरू करें। पूरा syllabus खत्म होने का इंतजार न करें।
हमारी recommendation है कि शुरुआत से ही हर सप्ताह कम-से-कम 1-2 Mock Tests जरूर दें।
शुरुआत में Mock Test में कम marks आएँ तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। शुरुआती mock का काम high score दिलाना नहीं, बल्कि आपकी तैयारी की वास्तविक स्थिति बताना है।

Mock Test और PYQ से आपको पता चलेगा:

  • आपके Strong और Weak Topics कौन-से हैं।
  • Exam में किस प्रकार के questions पूछे जा रहे हैं।
  • किन topics पर ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
  • किन चीजों को जरूरत से ज्यादा पढ़कर समय खराब कर रहे हैं।
  • आपकी Speed और Accuracy कैसी है।
  • Exam में Time Management कहाँ खराब हो रहा है।

हर student को एक जैसी तैयारी करने की जरूरत नहीं है। इसलिए books को दो प्रकार की preparation के हिसाब से समझें:

आपका Targetतैयारी का तरीका
केवल HSSC / Group D और कम समयLimited Resources + Exam-focused Study + ज्यादा Practice
HSSC + SSC/Railway और 6–7 महीने का समयStrong Concepts + Detailed Preparation + PYQ/Mocks

अब subject-wise resources देखते हैं।

अगर आपका मुख्य target HSSC Group D या Haryana के similar exams हैं और आप limited समय में exam-oriented Maths तैयार करना चाहते हैं, तो:
Arihant – वस्तुनिष्ठ अंकगणित लेखक: प्रशांत सिंह एवं निशान्त सिंह

यह Arithmetic की तैयारी के लिए रख सकते हैं। इसके साथ अलग-अलग books इकट्ठी करने की बजाय topics समझने के बाद ज्यादा से ज्यादा questions और PYQ लगाएँ।

अगर आपके पास लगभग 6–7 महीने या उससे ज्यादा का अच्छा समय है और आगे SSC, Railway जैसे exams भी target करने हैं, तो Maths को थोड़ा detailed level पर तैयार करना बेहतर रहेगा।

इसके लिए: Gagan Pratap Sir Class Notes

Formula Book को main theory book की तरह पढ़ने की जरूरत नहीं है। इसका उपयोग formulas और concepts के quick revision के लिए करें।

Maths कैसे पढ़ें?
Concept समझें → Examples करें → Topic-wise Questions/PYQ लगाएँ → गलतियों का Analysis करें → Formula Revise करें
हर topic में जरूरत से ज्यादा theory पढ़ने की बजाय PYQ देखकर यह समझें कि exam में उस topic से questions किस level तक पूछे जा रहे हैं।


Reasoning के लिए केवल HSSC और SSC/Railway की तैयारी को अलग-अलग करने की ज्यादा जरूरत नहीं है। दोनों के लिए एक ही अच्छे resource से concepts तैयार करके practice बढ़ाई जा सकती है।

Recommended Book
Arihant – सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति परीक्षण
लेखक: R.K. Jha

इसमें Verbal, Analytical और Non-Verbal Reasoning जैसे हिस्सों की तैयारी की जा सकती है।Reasoning में हमारा focus ज्यादा books पढ़ने पर नहीं बल्कि question types पहचानने और practice पर होना चाहिए। Reasoning का सही तरीका

Topic समझें → Question Types देखें → Practice करें → PYQ लगाएँ → Mock में Speed Improve करें

किसी particular topic में concept समझ नहीं आ रहा है तो उसी topic की YouTube class देखकर अपने notes बना सकते हैं। पूरी नई book शुरू करने की जरूरत नहीं है।


English के लिए HSSC और SSC/Railway दोनों प्रकार के students लगभग same resources इस्तेमाल कर सकते हैं।

Grammar के लिए नीचे दिए गए दोनों में से कोई एक option चुन सकते हैं।
Option 1: Neetu Singh Ma’am – Volume 1
English Grammar – Volume 1, KD Campus

अगर आपको grammar concepts के लिए comparatively compact और focused resource चाहिए तो इसे चुन सकते हैं।

Option 2: Objective General English – S.P. Bakshi (Arihant)

अगर Grammar के साथ-साथ book में अच्छी मात्रा में practice questions भी चाहिए, तो S.P. Bakshi अच्छा option है।दोनों Grammar Books एक साथ करने की जरूरत नहीं है। अपनी पसंद और preparation style के अनुसार कोई एक चुनें।

Vocabulary के लिए: BlackBook of English Vocabulary by nikhil gupta
Vocabulary के साथ One Word Substitution, Idioms & Phrases आदि की तैयारी के लिए इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
Vocabulary को रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ें और बार-बार revise करें।


Option 1: Arihant – सामान्य ज्ञान
लेखक: Manohar Pandey

Option 2: Lucent General Knowledge

अगर आपके पास पर्याप्त समय है और SSC/Railway जैसे exams के लिए भी GK मजबूत करनी है, तो:
Parmar SSC – Fatman GK Theory Book
को detailed preparation के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

याद रखें आपको Lucent + Arihant + Parmar तीनों नहीं पढ़नी हैं।


Hindi के लिए भी HSSC-focused और detailed preparation में अलग-अलग बहुत सारी books रखने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए गए options में से कोई एक चुन सकते हैं:

Option 1 Arihant – सामान्य हिन्दीलेखक: ओंकार नाथ वर्मा
Option 2 अनुष्का हिन्दी व्याकरण

लेखक: डॉ. जयकरण यादव
जिस book की भाषा और explanation आपको ज्यादा आसानी से समझ आती है, उसी को चुनें।
Hindi में भी एक ही theory बार-बार पढ़ने की बजाय Grammar Rules समझने के बाद questions और previous exam questions जरूर लगाएँ।


HSSC Group D में Haryana GK महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे National GK से अलग तैयार करें।
Hindi-medium students के लिए हमारी primary recommendation:

Mhara Haryana – Haryana Samanya Gyan
लेखक: N.S. Panghal

इसे Haryana GK के main resource के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।अगर आपके पास पहले से Twitter of haryana Pardeep Sir की Haryana GK की updated book या कोई दूसरी comprehensive Haryana GK book है और आपने उससे तैयारी कर रखी है, तो उसे बदलने की जरूरत नहीं है।
English-medium students के लिए:

Know Your State – Haryana (Arihant)
एक उपयोगी option है।
Haryana GK में book लेते समय कोशिश करें कि latest updated edition हो, क्योंकि schemes, districts से संबंधित administrative information, current facts आदि समय के साथ update हो सकते हैं।


  • Haryana exams में इसका weightage काफी ज्यादा रहता है।
  • Syllabus comparatively limited है और एक अच्छी book से काफी हद तक cover हो जाता है
  • बार-बार revision करने पर 21–22 सही questions का target रखा जा सकता है
  • Haryana के students के लिए topics comparatively familiar भी रहते हैं।

Strategy: एक ही अच्छी Haryana GK book चुनें और उसे multiple times revise करें।

  • ये conceptual और logical subjects हैं।Concept clear और practice अच्छी हो तो गलतियाँ काफी कम की जा सकती हैं।
  • GK के मुकाबले यहाँ high/full score के chances ज्यादा controllable हैं।

Strategy: Theory कम, Questions + PYQ + Speed Practice ज्यादा।

  • दोनों का syllabus comparatively limited और manageable है।
  • Grammar rules और important topics तैयार करके अच्छा score बनाया जा सकता है।
  • Regular practice से accuracy जल्दी improve होती है।

Strategy: Grammar Rules + Vocabulary + PYQ पर focus रखें।

  • Science का बड़ा हिस्सा concept-based होता है,
  • इसलिए केवल रटने पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
  • Basic concepts clear हों तो questions solve करना आसान रहता है।
  • Haryana exams में Science से useful questions देखने को मिलते रहे हैं।

Strategy: पहले basic Science के important exam-oriented topics और PYQ cover करें।

  • National GK का syllabus बहुत wide है
  • इसे पूरी तरह खत्म करने की कोई practical limit नहीं है।
  • बहुत ज्यादा detail में जाने पर काफी समय लग सकता है।
  • इसलिए दूसरे scoring subjects छोड़कर GK में जरूरत से ज्यादा समय लगाना सही strategy नहीं है।

Strategy: National GK में PYQ और बार-बार पूछे जाने वाले important topics/facts को priority दें। सब कुछ पढ़ने की कोशिश न करें।


PYQ और Mock Test के लिए books भी उपलब्ध हैं और online platforms भी। लेकिन regular practice के लिए मैं online platform को prefer करता हूँ।

  • हर exam के सभी PYQ एक ही book में मिलना मुश्किल है।
  • अलग-अलग exams के लिए अलग books खरीदनी पड़ सकती हैं, जिससे cost बढ़ती है।
  • Test देते समय timer खुद manage करना पड़ता है।
  • अपना score और performance analysis खुद करना पड़ता है।
  • किस Subject/Topic में आप weak हैं, यह manually पता करना पड़ता है,जिससे बहुत टाइम वेस्ट होता है आपका।
  • नई परीक्षा या नए pattern के लिए updated practice के लिए नई book की जरूरत पड़ सकती है।
  • एक ही platform पर अलग-अलग exams के PYQ और Mock Tests मिल जाते हैं।
  • Full Mock के साथ Subject-wise, Section-wise और Topic-wise Tests भी मिलते हैं।
  • Built-in Timer होने से real exam जैसी timed practice होती है।
  • Test खत्म होते ही Score और Detailed Analysis मिल जाता है।
  • कौन-सा Subject और कौन-सा Topic weak है, यह पहचानना आसान होता है।
  • नए Mock Tests और practice sets समय-समय पर add/update होते रहते हैं।
  • अलग-अलग exams की तैयारी करने वाले students को हर exam के लिए अलग PYQ book लेने की जरूरत कम पड़ती है।

Online Best Platform:- Testbook(click to see)
Testbook क्यों?
मैं Testbook इसलिए recommend करता हूँ क्योंकि इसे खुद use किया है। इसके Pass में उपलब्ध exams के PYQ/Mock Tests को एक ही subscription period में practice किया जा सकता है, इसलिए SSC, HSSC, Railway या दूसरे exams की तैयारी साथ करने वालों के लिए यह convenient हो सकता है।

Note: किसी दूसरे platform को खराब नहीं कहा जा रहा। दूसरे अच्छे platforms भी हो सकते हैं; Testbook की recommendation केवल अपने usage experience के आधार पर है। Pass खरीदने से पहले उसकी current validity, included exams और access conditions जरूर check करें, क्योंकि plans/features समय के साथ बदल सकते हैं।

शुरुआत में कम score आना normal है। Mock का उद्देश्य केवल marks देखना नहीं, बल्कि अपनी गलतियाँ ढूँढना है।हर Mock के बाद सिर्फ 3 चीजें देखें:

  • Concept Mistake – Topic दोबारा पढ़ें
  • Silly Mistake – Accuracy पर काम करें
  • Time Problem – Timed Practice बढ़ाएँ

हर सप्ताह कम-से-कम 2 Mock Tests से शुरुआत करें। Exam नजदीक आने पर अपनी जरूरत के अनुसार frequency बढ़ाएँ।

Group D की तैयारी को complicated मत बनाइए।

सबसे बड़ी गलती हर कुछ दिनों में Book, Teacher या Strategy बदलना है। एक सही plan चुनने के बाद उसे पर्याप्त समय दें।

Scroll to Top