Government Job Preparation Master Guide: शुरुआत से Selection तक Practical Strategy

Government Job Preparation में कौन-सी Books पढ़ें? कितने घंटे पढ़ें? कौन-सा Exam Target करें? Mock Test कब शुरू करें?
इन सवालों के जवाब आपको इंटरनेट पर हजारों जगह मिल जाएँगे।
लेकिन इस Master Guide में मैं सिर्फ Books की list या कोई ready-made timetable देने वाला नहीं हूँ।
मैंने खुद कई साल Government Job Exams की तैयारी की है। इस दौरान सही guidance की कमी में Books बदलीं, अलग-अलग strategies अपनाईं, गलतियाँ कीं और धीरे-धीरे समझ आया कि Competitive Exam की तैयारी में क्या करना जरूरी है और उससे भी ज्यादा—क्या नहीं करना चाहिए।

Government Job की तैयारी कैसे करें?
आज मैं preparation के साथ working life की दूसरी side भी देख चुका हूँ। इसलिए इस Guide में सिर्फ यह बात नहीं होगी कि Exam कैसे निकाला जाए, बल्कि यह भी कि कौन-सी नौकरी आपके लिए सही है और तैयारी करते समय अपने बाकी Career को कैसे सुरक्षित रखा जाए।
मैं आपको Selection की guarantee नहीं दे सकता—और जो कोई ऐसी guarantee देता है, उससे थोड़ा संभलकर रहिए।
लेकिन इतना जरूर कह सकता हूँ कि अगर मेरी इन वर्षों की गलतियों और उनसे मिली सीख को आप गंभीरता से समझते हैं, तो शायद आपको वही गलतियाँ खुद करके सीखने में अपने कई कीमती साल न गंवाने पड़ें।

इस Master Guide में क्या मिलेगा?

हरियाणा में एक शब्द बड़ा चलता है—भेड़चाल।

सच कहूँ तो मेरी तैयारी की शुरुआत भी कुछ ऐसी ही हुई थी। दोस्त तैयारी कर रहे थे, तो उन्हें देखकर मैं भी इस दौड़ में उतर गया। आज पीछे मुड़कर देखता हूँ तो लगता है कि Career का इतना बड़ा फैसला सिर्फ इसलिए नहीं होना चाहिए कि हमारे आसपास के लोग वही कर रहे हैं।

Government Vacancies सीमित हैं और Aspirants बहुत ज्यादा। किसी का Selection छह महीने में हो सकता है, किसी को कई साल लग सकते हैं और कई बार मेहनत करने के बावजूद Selection नहीं हो पाता। इसलिए शुरुआत में खुद से एक सवाल जरूर पूछिए:“क्या मैं सच में Government Job चाहता हूँ, या सिर्फ इसलिए तैयारी कर रहा हूँ क्योंकि मेरे आसपास बाकी लोग भी यही कर रहे हैं?”

अगर जवाब साफ नहीं है, तो पहले Career Options समझिए। उसके बाद तैयारी में उतरिए।


अगर आपके अंदर पहले से कोई Skill या Talent है, तो मेरी सलाह है कि उस पर काम जरूर कीजिए। और अगर अभी कोई practical skill नहीं है, तो तैयारी के साथ धीरे-धीरे कोई ऐसी Skill सीखिए जो आगे आपके Career में काम आ सके।

Government Job आपका Target हो सकती है, लेकिन अपनी पूरी जिंदगी को केवल Selection पर निर्भर मत कर दीजिए। आज Degree के साथ practical skills की अहमियत भी बहुत है। Selection हो जाए, तब भी Skill आपके काम आएगी। किसी कारण Selection न हो पाए, तब भी आपके पास आगे बढ़ने का दूसरा रास्ता रहेगा।

तैयारी जरूर कीजिए, लेकिन खुद को सिर्फ तैयारी करने लायक मत बनाइए—खुद को जिंदगी में काम आने लायक बनाइए।


Government Jobs की दुनिया में इतने Exams और Posts हैं कि नया Aspirant शुरुआत में ही confuse हो सकता है। लेकिन Target चुनते समय एक गलती मैंने बहुत लोगों को करते देखा है:

हम कई बार नौकरी उसके काम को देखकर नहीं, उसकी चमक देखकर चुनते हैं।

किसी Reel में Income Tax Inspector की lifestyle देख ली, किसी Officer की गाड़ी देख ली या किसी Successful Candidate की कहानी सुन ली और कुछ दिनों के लिए जबरदस्त Motivation आ गया—

“बस! अब मुझे यही बनना है।”

Motivation बुरा नहीं है। लेकिन Career का फैसला temporary motivation पर नहीं होना चाहिए। नई नौकरी लगने पर कुछ दिन लोग आपकी चर्चा करेंगे, बधाई देंगे और तारीफ करेंगे। उसके बाद सब अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाएँगे। लेकिन उस नौकरी पर अगले कई साल आपको काम करना है, समाज को नहीं। इसलिए Post के नाम के साथ उसका Job Profile भी देखिए।

खुद से पूछिए:

  • मुझे Desk Job पसंद है या Field Job?
  • Public Dealing पसंद है या कम interaction वाला काम?
  • Fixed Routine चाहिए या Field Movement?
  • Transfer वाली Job मेरे लिए ठीक है?
  • जिस काम को मैं Target कर रहा हूँ, क्या वह मेरी Personality से मेल खाता है?

Post की इज्जत से पहले उस Post की जिंदगी देखिए।


आपको दो तरह की सलाह अक्सर मिलेगी।

एक तरफ लोग कहेंगे—सिर्फ एक Exam Target करो। दूसरी तरफ—जो Form आए, भरते जाओ और उसी की तैयारी करते जाओ। मेरे अनुभव में बीच का रास्ता ज्यादा practical है।

कई Objective Competitive Exams में Maths/Quant, Reasoning, General Awareness और Language जैसे Core Areas काफी हद तक overlap कर सकते हैं। Exam के अनुसार Hindi, English, Computer, State GK या दूसरे specific sections जुड़ सकते हैं। इसलिए मेरी Strategy है। Primary Target एक रखिए, लेकिन Preparation इतनी सीमित मत रखिए कि समान Syllabus वाले दूसरे Exams ही न दे पाएँ। अगर आप Graduate-Level Exams की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी Core Preparation का Standard भी मजबूत रखिए। मेरी अपनी तैयारी में SSC CGL Level की Maths, Reasoning और English Foundation का फायदा Haryana के Exams में भी मिला। इसका मतलब यह नहीं कि हर Aspirant को SSC CGL ही Target करना चाहिए। अगर आपका स्पष्ट Target Banking है, तो Banking के Pattern के अनुसार तैयारी कीजिए। अगर State Exam है, तो State GK, Hindi, Computer या उसके दूसरे specific subjects जोड़िए।

छोटी Post का Exam देना आपके बड़े Target को छोटा नहीं करता।

Principle सिर्फ इतना है: Target Specific रखिए, लेकिन Foundation मजबूत रखिए। और Eligibility के अनुसार दूसरे suitable Exams भी देते रहिए।


Salary और Post के साथ एक और चीज है जिस पर Aspirants शुरुआत में बहुत कम ध्यान देते हैं—

Job Location।

अगर आपको अपने घर का रहन-सहन पसंद है, Family के आसपास रहना अच्छा लगता है या अपने गाँव/शहर से जुड़ाव है, तो खुद से पूछिए: “अगर मेरी Posting घर से सैकड़ों या हजारों किलोमीटर दूर हो गई, तो क्या मैं उस जिंदगी में खुश रह पाऊँगा?” नई भाषा, नया खाना, नया माहौल और परिवार से दूरी—कुछ लोग आसानी से adjust कर लेते हैं और उन्हें नई जगह explore करना पसंद होता है।

हर इंसान ऐसा नहीं होता। और इसमें कुछ गलत नहीं है। अगर मेरी व्यक्तिगत पसंद पूछें, तो मुझे अपने घर के आसपास रहना ज्यादा पसंद है। मेरी सोच simple है: अगर मुझे 9 से 5 नौकरी ही करनी है, तो कम से कम शाम को अपने घर वापस आने का मौका तो हो। मैंने ऐसे लोगों को भी देखा है जिन्होंने comparatively बेहतर Pay या बड़ी मानी जाने वाली Post छोड़कर घर के नजदीक comparatively lower Post चुनी। बाहर से फैसला अजीब लग सकता है। लेकिन उस व्यक्ति के लिए Family, Location और Lifestyle शायद Extra Salary से ज्यादा महत्वपूर्ण हों।

इसलिए याद रखिए: हर अच्छी नौकरी आपके लिए अच्छी नौकरी हो, जरूरी नहीं।

Salary, Post और Promotion महत्वपूर्ण हैं। लेकिन Family Time, Location, Transfer, Living Cost, Work Nature और Lifestyle भी उतने ही वास्तविक हैं। हो सकता है जिसकी नजर में आप Pay Level देख रहे हों, उसकी नजर में वह Life Level देख रहा हो।

नौकरी लोगों को दिखाने के लिए नहीं, आपको जीने के लिए करनी है।


Target clear हो गया? तो अभी Book मत खरीदिए।

सबसे पहले अपने Exam का: Official Syllabus + Latest Exam Pattern निकालिए। Syllabus को केवल Download करके Folder में मत रख दीजिए। बैठकर देखिए:

  • Subjects कौन-कौन से हैं?
  • Topics कौन-से हैं?
  • कौन-से Topics नहीं पढ़ने हैं?
  • Pre और Mains अलग हैं या नहीं?
  • किस Subject का कितना Weightage है?
  • Negative Marking क्या है?
  • Exam Duration कितनी है?
  • कोई State-specific या Special Subject है?

इसके बाद Book चुनिए।

पहले Syllabus तय करेगा कि आपको क्या पढ़ना है; उसके बाद Book तय होगी कि उसे कहाँ से पढ़ना है।


Preparation शुरू करते ही आपको एक नया confusion मिलेगा: Best Book कौन-सी है? Best Teacher कौन है? YouTube खोलेंगे तो अलग-अलग Teachers के अलग-अलग Followers मिलेंगे। कोई किसी को Best बताएगा, कोई किसी और को। इसमें अपना समय मत खराब कीजिए।

आपको राजा नहीं चुनना, अपना Exam निकालना है।

आपके लिए अच्छा Resource वह है जो:

  1. आपके Syllabus को cover करे,
  2. आपके Exam के Level के आसपास हो,
  3. Concepts आपको समझ आएँ,
  4. और जिसे आप लगातार Follow कर सकें।

एक Resource चुनने के बाद हर कुछ दिन में नया Teacher और नई Book मत खोजिए।


यहाँ जो Books और Resources मैं बता रहा हूँ, इन्हें “यही एकमात्र सही Books हैं” की तरह मत देखिए। ये मेरी Preparation और आज उपलब्ध Resources को देखकर मेरी Personal Recommendations हैं। अपने Target Exam का Latest Syllabus जरूर Match करें।

मैंने अपनी तैयारी के दौरान Rakesh Yadav Sir की Maths पढ़ी है और उस समय उनकी Books काफी लोकप्रिय थीं।

आज अगर कोई Fresh Aspirant मुझसे पूछे, तो मेरी Current Preference Gagan Pratap Sir के updated Class Notes की तरफ रहेगी।

Maths में मैं बहुत सारी Books लेने के बजाय इसे Simple रखूँगा:

1. Arithmetic — Complete Class Notes
2. Advance Maths — Complete Class Notes
3. Formula/Concept Book — Quick Revision के लिए Optional

Formula Book का काम Main Theory को replace करना नहीं है। उसका असली फायदा Exam से पहले Quick Revision में है, जब आपको पूरे Chapter के बजाय Formulas, Concepts और Short Points जल्दी revise करने हों।

मेरी सलाह: तीन अलग-अलग Teachers की तीन Maths Books पढ़ने से बेहतर है एक अच्छी Resource को बार-बार पढ़िए और Practice कीजिए।

और Book की मोटाई देखकर मत डरिए। Preparation का उद्देश्य Book खत्म करना नहीं, Subject पर पकड़ बनाना है।

किसी Chapter के 20 Questions करके केवल Tick लगा देना कि “Percentage Complete”—यह पर्याप्त नहीं है। Concept समझिए, Question Types की Practice कीजिए और सवाल का रूप बदलने पर भी उसे पहचानना सीखिए।

Calculation को अलग से Practice कीजिए

Maths में एक चीज बहुत से Aspirants Ignore करते हैं—Calculation Speed।

Addition, Subtraction, Multiplication, Division, Fractions, Tables, Squares, Cubes और दूसरी commonly useful calculations की थोड़ी नियमित Practice रखें।

Timed Exams में कई बार आपको Question आता होता है, लेकिन Calculation Slow होने की वजह से Paper पीछे रह जाता है।

Maths में Knowledge के साथ Speed भी Skill है।


Reasoning में मेरी Personal Preference बड़ी Theory Book खरीदने की नहीं है। Reasoning का Official Syllabus सामने रखिए और Topic-by-Topic आगे बढ़िए।

किसी Topic का Concept अच्छे Teacher/Video से समझिए, जरूरत हो तो अपने Handwritten Short Notes बनाइए और उसके बाद सीधे Questions तथा PYQs पर जाइए। किसी Concept में Doubt हो तो AI या दूसरे reliable learning resources की मदद भी ले सकते हैं।

Reasoning में अक्सर मोटी Book का बड़ा हिस्सा Practice Questions ही होता है।

इसलिए मेरा तरीका रहेगा:

Concept → Short Notes → PYQ → Practice → Mock

अगर आपको Book से पढ़ना ज्यादा comfortable लगता है, तो अच्छी Reasoning Book लेने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन शुरुआत में आपका Target उस मोटी Book के हर Chapter के सैकड़ों Practice Questions खत्म करना नहीं होना चाहिए। पहले Syllabus के सभी Chapters के Concepts एक-एक करके समझिए और अपने Basics clear कीजिए।

कई Reasoning Books में Concept/Theory के बाद बड़ी संख्या में Practice Questions दिए होते हैं। अगर शुरुआत में ही एक Chapter के सारे Questions खत्म करने में लग गए, तो बाकी Syllabus पीछे रह सकता है। इसलिए पहले पूरे Syllabus का Conceptual Base तैयार कीजिए। उसके बाद PYQs और Practice Questions के जरिए Chapters को मजबूत करते जाइए।सीधा क्रम रखें: Concept → पूरा Syllabus Cover → PYQ → ज्यादा Practice → Mock Test.

Book recommendation: Arihant Master Reasoning — best overall single-book balance: theory + analytical + verbal + non-verbal + PYQs.

Target Book Completion नहीं, Question Solving Ability है।


Vocabulary

Vocabulary का कोई वास्तविक “अंत” नहीं है। इसलिए Competitive Exams में Random Words याद करने के बजाय Exam-oriented Vocabulary पर Focus करना ज्यादा practical है। मेरी Current Preference:

BlackBook of English Vocabulary — Nikhil Gupta

Book लेते समय Latest edition + Updated Version चुनें। इस Resource की मुझे खास बात यह लगती है कि 21000+ Vocabulary को Previous Exams, Repetition/Frequency और अलग-अलग Categories के हिसाब से व्यवस्थित किया गया है। लेकिन एक बात याद रखिए:

Vocabulary की Book खरीदना और Vocabulary आ जाना दो अलग चीजें हैं।

रोज थोड़ा पढ़ना और बार-बार Revision करना ज्यादा जरूरी है।

Grammar

Grammar के Detailed Reference के लिए मेरी पसंद Neetu Singh Ma’am की: English for General Competitions — From KD Campus है।

इसे ऐसी Reference Book की तरह रख सकते हैं जहाँ किसी Grammar Topic को Detail में समझना हो तो वापस जाकर देख सकें।

इसके साथ Free Learning के लिए Rani Ma’am की Topic-wise YouTube Grammar Classes उपयोगी हो सकती हैं। उनकी 60 Important Rules of Grammar series को भी Exam-oriented Grammar Rules की Revision/Practice के लिए देखा जा सकता है। लेकिन 60 Rules को पूरी English Grammar का replacement मत समझिए। पहले Concept समझिए, फिर Rules और Questions से उसे मजबूत कीजिए।


National GK/GS की बात करें तो NCERT एक मजबूत foundational source है। लेकिन हर Competitive Aspirant के पास Class 6 से 10/12 तक कई NCERT Books detail में पढ़ने का समय हो, यह जरूरी नहीं।

मेरी Preference Exam-oriented preparation के लिए एक अच्छी Condensed Theory Resource से शुरुआत करने की है, जिसमें relevant concepts और facts व्यवस्थित रूप से एक जगह मिल जाएँ। मेरी Current Preference: Parmar SSC — Fatman GK/GS Theory Book है। इसे लेते समय Latest Edition और अपने Exam के Syllabus से इसका Coverage Match करें। मैं यहाँ खास तौर पर Theory Book की बात कर रहा हूँ। केवल Objective/MCQ Book को शुरुआत की Theory का replacement मत बनाइए।

State GK अलग मामला है। अगर आप Haryana Exam दे रहे हैं तो Haryana GK, Rajasthan के हैं तो Rajasthan GK—अपने State और Official Syllabus के अनुसार Resource चुनिए। और GK के बारे में एक जरूरी बात: GK को Unlimited Time मत दीजिए। History, Geography, Polity, Economy, Science, Static GK, Current Affairs और State GK—इसका दायरा बहुत बड़ा हो सकता है।

इसलिए Exam Weightage और PYQ Trend देखकर Priority तय करें।

हर Exam में Hindi Subject नहीं होता, लेकिन जिन SSC/State या दूसरे Competitive Exams के Syllabus में Hindi शामिल है, उनके लिए एक अच्छी Grammar Book रखना उपयोगी है। Hindi के लिए मेरी Preference Anushka Publication की Anushka Hindi Vyakaran है। इसमें Competitive Exams के लिए जरूरी Hindi Grammar Topics को एक जगह व्यवस्थित तरीके से पढ़ा जा सकता है।


बार-बार Books और Teachers बदलना

किसी ने नई Book बता दी और आपने पुरानी छोड़ दी।YouTube पर नया Teacher Trending हुआ और आपने पुरानी Classes छोड़ दीं। कुछ दिनों बाद फिर कोई तीसरा Resource। ऐसे Preparation आगे कम बढ़ती है और Restart ज्यादा होती रहती है।

एक अच्छा Resource चुनिए → उसे Complete कीजिए → Revise कीजिए → Practice कीजिए।

हर महीने नया Resource आपकी तैयारी को नया नहीं बनाता।


Book खरीदने के पहले कुछ दिन Motivation बहुत होता है। फिर Book Desk पर पड़ी रहती है। Selection एक दिन 12 घंटे पढ़ने से नहीं, लंबे समय तक लगातार पढ़ने से ज्यादा करीब आता है। इसलिए ऐसा Target मत बनाइए जिसे आप केवल दो या तीन दिन निभा सकें। बल्कि ऐसा Target बनाइए जिसे आप महीनों निभा सकें।


इस उम्र में दोस्ती या Relationship होना कोई असामान्य बात नहीं है। समस्या Relationship नहीं है।

समस्या तब है जब आपने पढ़ने का समय तय किया और Call/Message आते ही Book बंद हो गई। अगर किसी से Regular बात करते हैं, तो उसके लिए भी एक Time Window तय कर सकते हैं। लेकिन Study Time को बार-बार Messages और Calls के हिसाब से मत चलाइए।

आपकी जिंदगी में Relationship की जगह हो सकती है; आपकी पूरी Routine Relationship के आसपास नहीं होनी चाहिए।


मेरी सलाह है कि Focused Study के समय Phone को जितना संभव हो अपने से दूर रखें। अगर संभव है तो दूसरे Room में रख दीजिए। अगर आपके पास पहले से Tablet/Laptop है, तो उसे Study Device की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और उसमें unnecessary Social Media Apps रखने से बच सकते हैं। इसके लिए नया Device खरीदना जरूरी नहीं है। अगर आपके पास केवल Phone ही है और उसी से Doubts भी देखने हैं, तो एक simple तरीका अपनाइए:

पढ़ते समय Doubt आया → Paper पर लिख लिया → Study Session खत्म होने के बाद सारे Doubts एक साथ Search किए। हर Doubt पर Phone Unlock करेंगे तो Doubt से Instagram/Reels तक पहुँचने में ज्यादा समय नहीं लगता। 😄


नया Aspirant अक्सर Preparation के पहले दिन ही बहुत बड़ा Timetable बना देता है।

सुबह इतने बजे उठूँगा।
इतने बजे Maths।
इतने बजे GK।
इतने बजे खाना।
इतने बजे Revision।
और Sleep छोड़कर लगभग पूरा दिन पहले से Book कर दिया। Paper पर Timetable शानदार लगता है। Practical Life में कुछ दिनों बाद टूट जाता है।
मेरी Preference Flexible + Target-Based Timetable है।

सबसे पहले एक-दो दिन अपनी वास्तविक Capacity देखिए। आप बिना Distract हुए वास्तव में कितनी देर पढ़ सकते हैं?कितने Pages समझकर पढ़ सकते हैं? कितने Maths Questions Quality के साथ solve कर सकते हैं? उसके बाद Target बनाइए।

  • मान लीजिए आपकी GK Book 500 Pages की है। अगर आप रोज सिर्फ 5 Pages भी अच्छी तरह पढ़ते हैं:
    500 ÷ 5 = 100 Days
    यानी लगभग तीन से साढ़े तीन महीने में पहली Reading पूरी हो सकती है। अचानक 500 Pages देखकर डरने की जरूरत नहीं रही।
  • Maths में भी पहले अपनी Capacity देखिए और फिर Daily Question Target बनाइए। किसी के लिए 20 Quality Questions सही होंगे, किसी के लिए 30 और किसी के लिए उससे ज्यादा।
  • English/Vocabulary में भी Pages या Words का realistic Daily Target बनाया जा सकता है।
  • पहली Reading के बाद Revision में Speed naturally बढ़ेगी क्योंकि Content पहले से familiar होगा।

इसका एक Universal Answer नहीं है। किसी Student के पास पूरा दिन है, किसी की Job है, किसी की College Classes हैं। इसलिए “12 घंटे पढ़ना जरूरी है” जैसी बातों में मत पड़िए। अगर कोई व्यक्ति रोज 5–6 घंटे पूरी Concentration से पढ़ सकता है तो वह बहुत अच्छी Study हो सकती है। किसी Working Aspirant के 2–3 Focused Hours भी valuable हो सकते हैं।

बाकी समय में नींद पूरी कीजिए, Exercise/खेलिए, Family के साथ रहिए और संभव हो तो कोई Skill भी सीखिए Preparation आपकी जिंदगी का हिस्सा होनी चाहिए—पूरी जिंदगी नहीं।


Books आपको Subject सिखाती हैं।

PYQs आपको Exam सिखाते हैं।

Previous Year Questions देखकर आपको पता चलता है:

  • किस Topic से बार-बार Questions आते हैं,
  • Questions का वास्तविक Level क्या है,
  • Theory कितनी Depth तक चाहिए,
  • कौन-से Topics ज्यादा महत्वपूर्ण हैं,
  • और आपकी तैयारी Exam-oriented है या सिर्फ Book-oriented।

इसलिए PYQ को Preparation के आखिर के लिए मत छोड़िए। किसी Chapter का Concept पढ़ने के बाद उसके Relevant PYQs जरूर देखिए। अगर PYQ में बार-बार वही Concept अलग-अलग तरीके से पूछा जा रहा है, तो वह आपके लिए Signal है कि उस Area को मजबूत करना है।


यह इस पूरे Master Guide की सबसे जरूरी बातों में से एक है। बहुत से Aspirants सोचते हैं: “पहले सारी Books पूरी कर लूँगा, पूरा Syllabus खत्म करूँगा, उसके बाद Mock Tests शुरू करूँगा।” मेरी सलाह इसके बिल्कुल उलट है।

पहला Mock दिया और 100 में 10 Marks आए? कोई समस्या नहीं। आपने Mock इसलिए नहीं दिया था कि पहले दिन Rank 1 आ जाए। आपने Mock इसलिए दिया था कि आपको पता चले— आप अभी खड़े कहाँ हैं। शुरुआती Mock आपको आपका Baseline बताएगा।

  • आपकी Maths कमजोर है?
  • Reasoning में Time ज्यादा लग रहा है?
  • English में Grammar गलत हो रही है?
  • GK में बहुत Guesswork हो रहा है?
  • Paper पूरा नहीं हो रहा?

ये सारी जानकारी Mock देगा। और यही जानकारी आगे आपकी Preparation को Direction देगी।

हर Aspirant की Situation अलग है, लेकिन शुरुआत से कम से कम Weekly 1–2 Mocks रखने की कोशिश कर सकते हैं। Capacity और Exam Stage के अनुसार इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन केवल Mock देकर Score देखकर App बंद मत कर दीजिए। Mock देने से ज्यादा जरूरी उसका Analysis है। हर Mock के बाद Questions को तीन हिस्सों में बाँटिए:

1. आता था और सही किया
2. आता था लेकिन गलती हुई
3. आता ही नहीं था

दूसरी Category सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर Concept आता था लेकिन Calculation, जल्दबाजी, गलत Reading या Time Pressure के कारण Question गलत हुआ—तो यही वो Marks हैं जिन्हें सबसे जल्दी सुधारा जा सकता है। और तीसरी Category बताएगी कि अगली Study में क्या सीखना है।

Low Score देखकर Mock देना बंद मत कीजिए। अगर शुरुआत में Score खराब है तो Mock ने आपका नुकसान नहीं किया। उसने आपको आपकी कमजोरी Exam से पहले दिखा दी। यही उसका काम है।

Preparation पूरी होने के बाद Mock मत शुरू कीजिए। Mock लगाते-लगाते Preparation पूरी कीजिए।


अगर इस पूरे Guide से आपको एक Preparation Rule याद रखना हो, तो यह रखिए:

  • Maths की Theory पढ़कर Maths नहीं आएगी जब तक Questions नहीं करेंगे।
  • Reasoning के Concepts देखकर Speed नहीं आएगी जब तक Practice नहीं करेंगे।
  • Grammar Rules याद करके Accuracy नहीं आएगी जब तक Questions में उन्हें Apply नहीं करेंगे।
  • GK पढ़कर Retention नहीं बनेगा जब तक Revision और Recall नहीं करेंगे।

इसलिए Preparation का बड़ा हिस्सा धीरे-धीरे:

पर आना चाहिए। Books Foundation हैं। Practice उस Foundation को Exam Performance में बदलती है।


Competitive Preparation में सबसे बड़ी गलतफहमी है: “यह Book मैंने पढ़ ली।” असल सवाल है: “इसमें से कितना याद है और Question आने पर कितना Apply कर सकता हूँ?” पहली Reading में समय लगना सामान्य है। दूसरी बार वही Content comparatively जल्दी होगा। तीसरी Revision और जल्दी।

इसलिए नई Book खरीदने से ज्यादा पुरानी अच्छी Book की दूसरी और तीसरी Revision को महत्व दीजिए। Short Notes, Formula Book, Marked Questions, गलत हुए PYQs और Mock Mistakes—इनका उपयोग Revision में करें। आपको हर बार पूरी Book शुरुआत से उसी Speed में नहीं पढ़नी। हर Revision का काम Content को छोटा और Recall को तेज बनाना है।


Mock और PYQ Analysis का एक simple लेकिन powerful तरीका है:- एक Mistake Notebook रखिए। उसमें पूरी Theory दोबारा मत लिखिए। सिर्फ ऐसी चीजें लिखिए:

  • बार-बार भूलने वाला Formula
  • कोई Grammar Rule जिसमें बार-बार गलती होती है
  • Calculation Mistake
  • Important GK Fact
  • गलत Approach वाला Question
  • कोई Conceptual Trap
  • Time Management की समस्या

कुछ समय बाद यह Notebook आपकी सबसे Personalized Revision Book बन जाएगी। Market की कोई Book यह नहीं जानती कि आप कहाँ गलती करते हैं। आपकी Mistake Notebook जानती है।


अगर आज कोई Fresh Aspirant मुझसे पूछे कि शुरुआत कैसे करूँ, तो मैं पूरी Strategy को इस क्रम में रखूँगा:

  1. Decide करें कि Government Job वास्तव में आपका Target है या नहीं।
  2. अपना Primary Exam/Post चुनें और उसकी Job Profile + Location समझें।
  3. Official Syllabus और Latest Exam Pattern निकालें।
  4. Limited और अच्छे Resources चुनें—हर हफ्ते Books/Teachers न बदलें।
  5. Concepts मजबूत करें।
  6. Topic के साथ-साथ PYQs शुरू करें।
  7. शुरुआत से ही Regular Mock Tests दें।
  8. Mock का Analysis करें, सिर्फ Score न देखें।
  9. Daily Practice और Calculation/Speed पर काम करें।
  10. Revision को Preparation का हिस्सा रखें, Last Month का काम नहीं।
  11. अपनी Mistakes लिखें और उन्हें दोहराने से रोकें।
  12. ऐसा Timetable रखें जिसे महीनों तक निभा सकें।

यही पूरी Strategy है। कोई Secret Formula नहीं है।
कोई ऐसी Book नहीं है जिसे खरीदते ही Selection हो जाएगा।
कोई ऐसा Teacher नहीं है जो आपकी जगह Exam देने जाएगा।
और कोई ऐसा Timetable नहीं है जो बिना Follow किए Result देगा।
अच्छे Resources आपकी मदद करेंगे।
अच्छे Teachers आपकी Direction सुधार सकते हैं।
लेकिन आखिर में Selection के लिए आपको खुद:

पढ़ना है → Practice करनी है → गलतियाँ पहचाननी हैं → सुधारना है → और यही Process लगातार दोहराना है।


मैंने यह Guide इसलिए नहीं बनाया कि मेरी हर बात को Rule मानकर Follow किया जाए। मैंने सिर्फ वह Share किया है जो मैंने अपनी Preparation, अपनी गलतियों और बाद की Working Life से सीखा। आपकी परिस्थितियाँ मुझसे अलग हो सकती हैं। आपका Target अलग हो सकता है। आपकी Strength और Weakness अलग हो सकती है। इसलिए मेरी बातों में से जो आपकी Situation पर लागू होती है उसे अपनाइए, और जो नहीं होती उसे छोड़ दीजिए। लेकिन चाहे आपकी Strategy कोई भी हो, तीन चीजें मत छोड़िए:

  • Consistency
  • Practice
  • Revision

और Government Job की तैयारी करते हुए अपनी जिंदगी और Skills को रोक मत दीजिए। Selection आपका एक Goal है—आपकी पूरी पहचान नहीं।

आखिर में बस एक बात
Government Job की तैयारी में Perfect Strategy से ज्यादा जरूरी है ऐसी Strategy जिसे आप लंबे समय तक Follow कर सकें। Resources सीमित रखिए, Concepts मजबूत कीजिए, PYQs और Mocks से खुद को लगातार Check कीजिए और अपनी गलतियों से सीखते रहिए।

Selection एक दिन का Result है, लेकिन उसके पीछे महीनों की सही Direction और Consistency होती है।

ExamHustle — Exam se zindagi tak, har mod pe ek hustle.

Scroll to Top